ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीपूरे झारखंड में छाया मानसून, 19 तक बारिश के आसार

पूरे झारखंड में छाया मानसून, 19 तक बारिश के आसार

राजधानी समेत पूरे झारखंड में मानसून के बादल छा गए हैं। राज्य में 19 अगस्त तक बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई हैं। पिछले 24 घंटों में मानसून सक्रिय रहा। विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। सबसे अधिक...

पूरे झारखंड में छाया मानसून, 19 तक बारिश के आसार
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 16 Aug 2020 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी समेत पूरे झारखंड में मानसून के बादल छा गए हैं। राज्य में 19 अगस्त तक बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई हैं। पिछले 24 घंटों में मानसून सक्रिय रहा। विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश 44.7 मिलीमीटर चाईबासा में दर्ज की गई। सिमडेगा, रांची, रामगढ़, धनबाद, सरायकेला खरसावां आदि जिलों में 30 से 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं राजधानी रविवार को दिन के दौरान 16.0 मिमी जमशेदपुर में 19.0 मिमी और डालटनगंज में 3.0 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 17 अगस्त को भी विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। अच्छी बारिश होने से मानसून में सुधार हुआ है। राज्य में अब तक 591.6 मिमी बारिश हुई है। यह औसत 685.6 मिमी से 14 फीसदी कम है। जबकि रांची में 595.9 मिमी बारिश हुई है। यह औसत बारिश से 16 फीसदी कम है। बारिश होने के कारण तापमान में भी कमी आई है। रांची का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री रहा। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 31.8 तथा डालटेनगंज का 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार झारखंड और उससे लगे पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से झारखंड में बारिश हो रही है। लेकिन अगले 24 घंटों के दौरान यह कमजोर हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ राजस्थान के बीकानेर, अजमेर, ग्वालियर, सतना से झारखंड के ऊपर कायम निम्न दबाव से होकर खाड़ी के ऊपरी हिस्से तक बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में मानसून की अनुकूल परिस्थितियां फिर से बन रही है। एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसका भी झारखंड पर प्रभाव पड़ने की संभावना है। इससे 19 अगस्त के बाद भी राज्य में बारिश होने के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं।

कोट :

मौसम विभाग के निदेशक डॉ एसडी कोटाल ने बताया कि राजधानी समेत पूरे राज्य के ऊपर मानसून के घने बादल छाए हुए हैं। कमोबेश राज्य के हर हिस्से में मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में अनुकूल परिस्थिति होने के कारण 19 अगस्त के बाद भी झारखंड में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें