ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीपांच साल तक किया यौन शोषण, अब शादी से इंकार

पांच साल तक किया यौन शोषण, अब शादी से इंकार

जिले के रनिया थाना क्षेत्र की एक 37 वर्षीय अविवाहित महिला ने सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के पबुड़ा गांव निवासी विश्वम्भर सिंह के खिलाफ शादी का...

पांच साल तक किया यौन शोषण, अब शादी से इंकार
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 07 Jun 2022 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

खूंटी, संवाददाता।

जिले के रनिया थाना क्षेत्र की एक 37 वर्षीय अविवाहित महिला ने सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के पबुड़ा गांव निवासी विश्वम्भर सिंह के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए खूंटी के महिला थाने में केस दर्ज कराया है। उसने अपने बयान में कहा है कि उसकी बड़ी बहन की शादी पबुड़ा, बानो में हुई थी, जहां उसका आना-जाना था। विश्वम्भर उसकी बहन के घर आता-जाता था और उसी दौरान दोनों का परिचय हुआ और बात आगे तक बढ़ गई। विश्वम्भर महिला को शादी का आश्वासन देकर उससे संबंध बनाता रहा। इस बीच वह दिसंबर 2021 में गर्भवती हो गई। उसके बाद जब उसने विश्वम्भर से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने फोन बंद कर दिया। काफी कोशिशों के बाद जब महिला का संपर्क विश्वम्भर से हुआ, तो उसने शादी से इंकार करते हुए महिला को जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही वह अब सिमडेगा जिले के गरया गांव की दूसरी लड़की से व्याह रचाने जा रहा है। महिला ने थाने में दी गई लिखित शिकायत में यह भी कहा है कि विश्वम्भर से उसे तथा उसके परिवार को जान का खतरा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें