इटकी में आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

इटकी में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित, विजली व्यवस्था चरमराई, मकानों के एस्बेस्टस

इटकी में आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड में पिछले दो दिनों से आंधी और बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मोरो पोखर टोली में बुधवार देर शाम तेज आंधी के दौरान ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिर गया, जबकि कई घरों के एस्बेस्टस व छप्पर उड़कर क्षतिग्रस्त हो गए। एकता नगर, कोईरी टोला और आदर्श नगर सहित कई इलाकों में दर्जनों पेड़ व टहनियां टूटकर गिर गईं। इटकी कब्रिस्तान के पास एक विशाल सेमर का पेड़ इटकी-मोरो सड़क पर गिर जाने से आवागमन घंटों बाधित रहा, जिसे ग्रामीणों ने हटाकर यातायात बहाल कराया। मोरो गांव में ट्रांसफॉर्मर पर पेड़ गिरने से कई गांवों में रातभर बिजली आपूर्ति ठप रही।

गुरुवार को भी तेज हवा और बारिश के कारण करीब सात घंटे बिजली बाधित रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जानकारी के अनुसार हटिया ग्रिड और बेड़ो फीडर के बीच नगड़ी के कृष्णा मेडिकम पांडू के पास 33 हजार वोल्ट लाइन का इंसुलेटर खराब हो गया और कई जगह फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। बाद में विद्युतकर्मियों द्वारा मरम्मत कार्य पूरा कर शाम करीब 6:45 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।