तोरपा में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, मकानों को भी नुकसान
तोरपा में सोमवार दोपहर तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से व्यापक नुकसान हुआ। कई जगहों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। दुमांगदिरी गांव में घरों का एसबेस्टस उड़ गया और किसानों की फसलें प्रभावित हुईं। जिला परिषद अध्यक्ष ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सहायता का आश्वासन दिया।

तोरपा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सोमवार दोपहर तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से व्यापक नुकसान हुआ। आंधी के कारण तपकरा हाईस्कूल के पास और लोहाजिमी सड़क पर बड़े पेड़ गिर गए, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पेड़ों को हटाकर यातायात बहाल किया। आंधी-पानी का सबसे अधिक असर दुमांगदिरी गांव में देखा गया, जहां नारायण सिंह, होलसन तोपनो और अनिता भेंगरा के घरों का एसबेस्टस उड़ गया। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलें भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
फटका पंचायत के चुरदाग गांव में किसान जय सिंह के एक एकड़ में लगे ग्राफ्टिंग टमाटर की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। उन्होंने करीब एक लाख रुपये के नुकसान की बात कही। घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया प्रभावित गांव पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


