मुरहू में तेज आंधी और बारिश से कईघरों के छप्पर उड़े
मुरहू क्षेत्र में सोमवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। कई कच्चे और एस्बेस्टस वाले मकानों को नुकसान पहुंचा। पंचघाघ मोड़ में कई घरों के छप्पर उड़ गए। सरकारी जलापूर्ति योजनाओं को भी नुकसान हुआ है। बिजली आपूर्ति बाधित रही और सड़क पर पेड़ों की डालियां गिरीं। स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।

मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू क्षेत्र में सोमवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। तेज हवा और बारिश के कारण कई जगहों पर नुकसान की खबरें सामने आई हैं। खासकर कच्चे और एस्बेस्टस वाले मकानों को भारी क्षति पहुंची है। मुरहू के पंचघाघ मोड़ इलाके में तेज आंधी के कारण कई घरों के छप्पर उड़ गए। अचानक आई तेज हवा से लोग घबरा गए और घरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।
कई घरों में घरेलू सामान भी भीग गया, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ी।सरकारी योजना को भी नुकसान:आंधी का असर सरकारी योजनाओं पर भी पड़ा। जल-नल मिशन के तहत लगाए गए सोलर जलमीनार का सोलर पैनल तेज हवा की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे आने वाले दिनों में जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की है।देर रात तक बिजली रही ठप:तेज आंधी के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। देर रात तक कई इलाकों में बिजली गुल रही, जिससे पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। लोगों को गर्मी और अंधेरे दोनों की परेशानी झेलनी पड़ी।सड़क पर गिरी पेड़ों की डालियां:आंधी के दौरान कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। वाहन चालकों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।नुकसान का आकलन शुरू:अचानक आई आंधी से लोग सहमे नजर आए और देर तक घरों में दुबके रहे। स्थानीय प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


