मुरहू में गैस संकट से शादी-बिवाह और कारोबार प्रभावित

Apr 07, 2026 07:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

मुरहू क्षेत्र में LPG गैस की भारी किल्लत हो रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के लिए 45 दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे शादी समारोह टल रहे हैं, और होटल-ढाबों पर भी असर पड़ा है। जलावन की मांग बढ़ गई है और स्कूलों में खाना लकड़ी से पकाया जा रहा है।

मुरहू में गैस संकट से शादी-बिवाह और कारोबार प्रभावित

मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू क्षेत्र इन दिनों एलपीजी गैस की भारी किल्लत से जूझ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। गैस बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को करीब 45 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसका असर अप्रैल माह के शादी समारोहों पर भी पड़ा है, कई परिवार कार्यक्रम टालने को मजबूर हैं। इंडेन गैस उपभोक्ता रोजाना लाइन में लगे नजर आ रहे हैं, वहीं कामकाजी लोग मजदूरों को पैसे देकर लाइन में खड़ा कर रहे हैं। होटल-ढाबे भी प्रभावित हैं। गैस की कमी से जलावन की मांग बढ़ी है और कीमत दोगुनी हो गई है। स्कूलों में मध्यान्ह भोजन भी लकड़ी से बनाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।