बारिश के दौरान पेड़ की डाली गिरने से महिला गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

बारिश के दौरान पेड़ की डाली गिरने से महिला गंभीर पेड़ के निचे खड़ी महिला

बारिश के दौरान पेड़ की डाली गिरने से महिला गंभीर

मांडर, प्रतिनिधि। करगे पंचायत के हात्मा बस्ती में शनिवार को बारिश के दौरान पेड़ की डाली गिरने से 60 वर्षीय यमुना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जब वे बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थीं। अचानक डाली टूटकर उनके सिर पर गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी और एक हाथ भी टूट गया। परिजनों ने उन्हें तत्काल मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। फिलहाल रिम्स में उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।