पेड़ की टहनी गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

आंधी-बारिश में हादसा, पेड़ के नीचे खड़ा था युवक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती,

पेड़ की टहनी गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल

इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुर्गी बाजार के पास शुक्रवार की शाम आंधी-बारिश के दौरान फुटकल पेड़ की टहनी टूटकर 28 वर्षीय अनवर कुरैशी पर गिर गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से अनवर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बताया जाता है कि अनवर सब्जी खरीदने के लिए कुर्गी बाजार गए थे। इसी दौरान आंधी-बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, तभी अचानक टहनी टूटकर उस पर गिर गई। इधर, झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं बारिश से किसानों को फसल पटवन के कार्य में राहत मिली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।