डोरंडा कॉलेज के सात विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट

Dec 25, 2025 07:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची के डोरंडा कॉलेज में वोकेशनल कोर्स के सात विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट मिला। चयनित विद्यार्थियों को वेब डिजाइनिंग, डिजिटल मार्केटिंग और टेली सेल्स में रोजगार मिलेगा। कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि व्यावहारिक शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।

डोरंडा कॉलेज के सात विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट

रांची, विशेष संवाददाता। डोरंडा कॉलेज में वोकेशनल कोर्स के सात विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट मिला। सभी का चयन वेब प्लस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने किया। इस ड्राइव में बीसीए, बीएससी आईटी और बीबीए के 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयनित विद्यार्थियों को वेब डिजाइनिंग, डिजिटल मार्केटिंग व टेली सेल्स जैसे क्षेत्रों में रोजगार प्रदान किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान, संचार कौशल और व्यावहारिक दक्षताओं का मूल्यांकन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि वोकेशनल स्टडीज के तहत प्लेसमेंट विद्यार्थियों के भविष्य के लिए जरूरी है। इसी उद्देश्य से कॉलेज में उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कोर्स और प्रशिक्षण पर ध्यान दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी रोजगार के लिए पूरी तरह सक्षम बन सकें।

उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को व्यावहारिक और कौशल आधारित शिक्षा दी जा रही है। चयनित विद्यार्थियों में ऋषिकेश पाल, अमन शर्मा, आशुतोष यादव, सैफ अली, राहुल राज, प्रशांत प्रियदर्शी एवं शिवानी कुमारी शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।