चुटिया में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कल से

Apr 05, 2026 07:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। शुभारंभ कलश यात्रा से होगा, जिसमें श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। कथा का वाचन मां चैतन्य मीरा करेंगी, जो भक्ति और आध्यात्मिक रहस्यों पर प्रकाश डालेंगी। मुख्य उद्देश्य धार्मिक जागरुकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार है।

चुटिया में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कल से

रांची, वरीय संवाददाता। सेठ रामेश्वर लाल पोद्दार स्मृति भवन (धर्मशाला), चुटिया में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। भक्ति और अध्यात्म का यह समागम 7 अप्रैल से शुरू होकर 13 अप्रैल तक चलेगा। शुभारंभ 7 अप्रैल की सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा स्थानीय राम मंदिर से प्रारंभ होकर चुटिया धर्मशाला तक पहुंचेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। कलश यात्रा के दौरान भजन और जयघोष से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो जाएगा। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा व्यास मां चैतन्य मीरा द्वारा किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।

इस दौरान मां चैतन्य मीरा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति के महत्व और जीवन के आध्यात्मिक रहस्यों पर प्रकाश डालेंगी।मुख्य यजमान रघुनंदन टिबड़ेवाल हैं। संयोजिका रेखा अग्रवाल और अनु पोद्दार ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरुकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।