लोहरा कोचा बस्ती के बच्चों को कॉपी-पेन भेंट किया
रांची में स्वयंसेवी संस्था आगाज द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि पर सेवा शिविर आयोजित किया गया। खोरहाटोली लोहरा कोचा बस्ती में बच्चों को पुस्तकें, लेखन सामग्री और अन्य आवश्यक...

रांची। स्वयंसेवी संस्था आगाज की ओर से बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि पर कोकर के खोरहाटोली लोहरा कोचा बस्ती में सेवा शिविर लगाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद केक काटा गया। शिविर के माधयम से बस्ती के बच्चों के बीच पुस्तक, लेखन सामग्री एवं जरूरत के सामान का वितरण किया गया। निवर्तमान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि अटल बिहारी को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता था। उनके विचार दूरदर्शी रहे और वे राजनीति के अजातशत्रु थे। सत्ता के इर्दगिर्द घूमती उनकी कविताओं में ऊर्जा है। कार्यक्रम में सुभाष अग्रवाल, अर्जुन ठाकुर, अनिल अग्रवाल, पवन सिंह, सोनू मिश्रा, किरण बाखला, रूबी देवी, चंदन शर्मा, विजेता कुमारी, चिंता देवी, संतोषी स्वासी, निर्मला देवी, शुभम सिंह समेत अन्य शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।