जोन्हा सेवाधाम में प्रांतीय सेवा सारथी कार्यशाला शुरू

Mar 07, 2026 08:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

सेवा भारती रांची द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय सेवा सारथी कार्यशाला अनगड़ा प्रखंड के सेवाधाम में शुरू हुई। उद्घाटन पूर्व नाबार्ड एजीएम विजय चौधरी और बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व प्रबंधक उत्तम कुमार चेल ने किया। कार्यशाला में महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर चर्चा की गई।

जोन्हा सेवाधाम में प्रांतीय सेवा सारथी कार्यशाला शुरू

अनगड़ा, प्रतिनिधि। सेवा भारती रांची के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रांतीय सेवा सारथी कार्यशाला शनिवार को अनगड़ा प्रखंड के जोन्हा स्थित सेवाधाम में शुरू हुई। कार्यशाला का उद्घाटन नाबार्ड के पूर्व एजीएम विजय चौधरी और बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व प्रबंधक उत्तम कुमार चेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि विजय चौधरी ने कहा कि सेवा भारती द्वारा संचालित सेवा कार्यों से समाज के कई वर्गों को लाभ मिला है। विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण में संस्था की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि सेवा भारती के सहयोग से कई महिलाएं छोटे-छोटे स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं।

साथ ही संस्था के संस्कार और प्रशिक्षण से महिलाएं सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय योगदान दे रही हैं। बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व प्रबंधक उत्तम कुमार चेल ने कहा कि महिला जागृति और सशक्तिकरण में स्वयं सहायता समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समूहों से जुड़कर महिलाएं संगठित होने के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक रूप से भी जागरूक हो रही हैं।कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को चार समूहों में विभाजित कर अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में सेवा सारथी की भूमिका और समाज में उनके प्रभाव जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वैभवश्री आयाम के सदस्य विनोद मोहने ने वैभवश्री और अन्य स्वयं सहायता समूहों के बीच अंतर पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा भारती के मंत्री डॉ राम कुमार, न्यासी गुरुशरण प्रसाद, प्रो. एसपी सिन्हा, लक्ष्मण पात्रा सहित कई वक्ताओं ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।