सड़क हादसा में ऑटो सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
रांची के मांडर में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बस ने उनके ऑटो को टक्कर मारी। घायलों को रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया।

मांडर, प्रतिनिधि। रांची–मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुड़मा पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, उक्त स्थान के पास एक बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया गया। घायलों की पहचान कमाती पतराटोली निवासी 19 वर्षीय हेलारयुस मिंज और सोसाइ निवासी 19 वर्षीय पॉल पिटर एक्का के रूप में हुई है। रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


