सड़क हादसे में दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
अनगड़ा में सिकिदिरी-ओरमांझी पथ पर रिमझिम होटल के पास बाइक के धक्के से रवि साहू और जितेंद्र महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। रवि का बायां पैर टूट गया और जितेंद्र को सिर में गंभीर चोट आई। घटना शुक्रवार रात साढ़े सात बजे हुई, जब रवि पैदल जा रहा था।

अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी-ओरमांझी पथ के पांचा स्थित रिमझिम होटल के समीप बाइक के धक्के से रामगढ़ जिले के कुजू थाना अंतर्गत डटमा गांव निवासी युवक रवि साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में बाइक सवार सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सांडी गांव निवासी युवक जितेंद्र महतो भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में रवि साहू का बायां पैर टूट गया, जबकि बाइक सवार युवक जितेंद्र महतो के सिर में गंभीर चोट आई हैं। घटना शुक्रवार की रात साढ़े सात बजे की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
बताया जाता है कि रवि पैदल जा रहा था। इसी दौरान जितेंद्र अपने बाइक से ओरमांझी की ओर से काम कर घर लौट रहा था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


