बुजुर्ग के खाते से यूनो ऐप के जरिए आठ लाख ठगे, केस दर्ज
रांची में 65 वर्षीय गणेश लाल भगत के बैंक खाते से आठ रुपये की अवैध निकासी हुई है। यह घटना 30 मार्च 2026 को हुई जब उन्होंने बैंक से 1,50 लाख रुपये की वैध निकासी की थी। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है और मामले की जानकारी बैंक को दी।

रांची। रांची में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। अशोक नगर निवासी 65 वर्षीय गणेश लाल भगत के बैंक खाते से आठ रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। पीड़ित का खाता भारतीय स्टेट बैंक की डोरण्डा शाखा में है, जिसमें उनकी पेंशन और एलआईसी से लिया गया 11.25 लाख रुपये का कर्ज जमा था। इस संबंध में गणेश लाल ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया कि घटना 30 मार्च 2026 की है, जब भगत डोरण्डा शाखा से 1,50 लाख रुपये की वैध निकासी करने के बाद घरेलू सामान खरीदने अपर बाजार गए। वहीं उन्होंने जब यूनो ऐप से भुगतान करने की कोशिश की, तो खाते से अवैध निकासी का पता चला।
इससे पहले बैंक में उनका यूनो ऐप ब्लॉक हो गया था, जिसे शाखा कर्मियों की मदद से पुनः सक्रिय कराया गया था। पीड़ित ने तुरंत बैंक से संपर्क कर मामले की जानकारी दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


