जोन्हा के पास बाइक-ऑटो टक्कर में दो गंभीर घायल

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

अनगड़ा-मुरी मार्ग पर जोन्हा ग्रामीण बैंक के पास शनिवार को तेज रफ्तार बाइक और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार बर्दीश मुंडा और ऑटो में सवार मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बर्दीश को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया।

जोन्हा के पास बाइक-ऑटो टक्कर में दो गंभीर घायल

अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा-मुरी मार्ग पर जोन्हा ग्रामीण बैंक के समीप शनिवार दोपहर करीब तीन बजे तेज रफ्तार बाइक और ऑटो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक और ऑटो में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक की पहचान 26 वर्षीय बर्दीश मुंडा के रूप में हुई है, जो अनगड़ा थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव का निवासी है। वहीं घायल महिला मंजू देवी पंडरा, रांची की रहने वाली हैं। बताया जाता है कि महिला अपने रिश्तेदार के घर जोन्हा आई थीं और वहां से रांची लौटने के लिए जोन्हा बाजार जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद भाजपा जोन्हा मंडल अध्यक्ष बसंत कुमार साहू ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए रिंची अस्पताल, जोन्हा भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बर्दीश मुंडा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रांची रेफर कर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।