Ranchi News: एक ही घर में फंदे से लटके मिले देवर-भाभी के शव
Ranchi News: खूंटी के तिलमा गांव में एक घर में देवर और भाभी के शव फंदे से लटके मिलने की घटना से सनसनी फैल गई है। मृतक सागर पाहन और उसकी भाभी रंदाय टूटी हैं। स्थानीय लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। मारंगहादा थाना क्षेत्र के तिलमा गांव में एक ही घर मे देवर और भाभी के शव फंदे से लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय सागर पाहन और उसकी 32 वर्षीय भाभी रंदाय टूटी के रूप में हुई है। घटना बुधवार-गुरुवार रात की बताई जा रही है। शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया। इस संबंध में मारंगहादा थाना में यूडी केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। ग्रामीणों के द्वारा प्रथम दृष्टया मामला कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।
ग्रामीणों ने बताया कि सागर पाहन और उसकी भाभी रंदाय टूटी के बीच काफी पहले से प्रेम संबंध था लेकिन 19 जून को रंदाय टुटी का पति नोगा पाहन रोजगार की तलाश में बाहर चला गया, तब उनकी नजदीकियां काफी बढ़ गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर रंदाय टुटी के पति नोगा पाहन ने पत्नी से फोन पर बात कर वापस लौटने की बात कही। इसी बीच बुधवार-बुधवार की देर रात दोनों ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे एक ऑटो चालक किसी काम से उनके घर पहुंचा तो दोनों के शव फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद ग्रामसभा की बैठक हुई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया। एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


