Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSelf defense training session organized for women in Usha Martin University
उषा मार्टिन विवि में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र आयोजित

उषा मार्टिन विवि में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र आयोजित

संक्षेप:

उषा मार्टिन विश्वविद्यालय अनगड़ा में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हरासमेंट सेल एवं एनएसएस द्वारा छात्राओं के लिए...

Mar 04, 2022 07:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

अनगड़ा। प्रतिनिधि

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उषा मार्टिन विश्वविद्यालय अनगड़ा में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हरासमेंट सेल एवं एनएसएस द्वारा छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो मधुलिका कौशिक और रजिस्ट्रार डॉ अनिल कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम में मुख्य ट्रेनर रांची के प्रतिष्ठित और नेशनल कोच ऑफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट के मास्टर सीफू विश्वजीत कर्मकार और ब्लैक बेल्टधारी नीलिमा मिश्रा और प्रसून वैद्य शामिल हुए। ट्रेनर्स ने उन्हें विभिन्न मार्शल ऑर्ट फार्म की जानकारी और ट्रेनिंग दी। प्रो मधुलिका कौशिक ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। डॉ अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि आज की महिलाएं अपने व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल रखकर नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।