Ranchi News: अड़की में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: अड़की प्रखंड में किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करने हेतु बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कृषि विभाग के अधिकारियों ने उन्नत खेती की तकनीक और बीजों के सही उपयोग की जानकारी दी।

Ranchi News: अड़की में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करना और कृषि उत्पादन में वृद्धि करने के उद्देश्य से अड़की प्रखंड परिसर में सोमवार को बोहंडा, कोचांग, मदहातु और तिरला पंचायत के किसानों के बीच अरहर, उड़द और मड़ुआ के बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कृषि योजनाओं के माध्यम से लगातार सहयोग कर रही है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बीजों के सही उपयोग, उन्नत खेती की तकनीकों और उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके।कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजार अंजुम, अड़की प्रमुख कृष्णा सिंह मुंडा, उप प्रमुख जोसेफ कंडीर, बीटीएम संजय कुमार, कसमार ग्राम प्रधान पौलूस हेंब्रम, रतन मुंडा, मसीह सोय, दिनेश हेंब्रम, प्रेम मानकी, पवन सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।