Ranchi News: बुढ़मू से तीन दिन लापता युवक का सुराग नहीं
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिदरोल गांव के प्रदीप साहु का बेटा विक्की साहु अचानक गायब हो गया है। परिवार ने उसके लिए तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। विक्की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। प्रदीप साहु ने पुलिस में आवेदन दिया है।

Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिदरोल गांव के रांजीटोला निवासी प्रदीप साहु का पुत्र विक्की साहु मंगलवार को घर से अचानक कहीं चला गया। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता प्रदीप साहु ने बुढ़मू थाना में आवेदन देकर बेटे की तलाश कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि विक्की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है।


