Ranchi News: शासी निकाय की बैठक में कॉलेज के कई प्रस्तावों पर बनी सहमति

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: चान्हो। शहीद वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज, पोड़ाटोली में बुधवार को शासी निकाय की बैठक विधायक सह मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की अध्यक्षता में हुई।

Ranchi News: शासी निकाय की बैठक में कॉलेज के कई प्रस्तावों पर बनी सहमति

Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। शहीद वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज, पोड़ाटोली में बुधवार को शासी निकाय की बैठक विधायक सह मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद, अंचलाधिकारी संजीव कुमार, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, अजीत कुमार सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि साबिर अंसारी और प्राचार्या सुकुरमुनी कुमारी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक में पूर्व प्राचार्य सुशील मिंज के 31 मार्च को इस्तीफा देने के बाद नए प्राचार्य की प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। शिक्षकों के रिक्त पद नियमानुसार भरने का निर्णय लिया गया। कला संकाय की यूनिट बढ़ाने के प्रस्ताव पर आधारभूत संरचना मजबूत होने के बाद अगली बैठक में फैसला लिया जाएगा।

वित्तीय अनियमितता के कारण रुकी अनुदान राशि के मामले में लंबित जांच का जवाब एक सप्ताह में देने का निर्णय हुआ। बढ़ी हुई फीस को चेतावनी के साथ घटनोत्तर स्वीकृति दी गई। साथ ही शासी निकाय की अनुमति के बिना खर्च पर रोक लगाते हुए व्यय समिति गठित की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: शासी निकाय की बैठक में कॉलेज के कई प्रस्तावों पर बनी सहमति