मुरहू में स्कूल रूआर 2026 कार्यक्रम आयोजित

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

मुरहू में प्रखंड स्तरीय स्कूल रूआर 2026 कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ रणजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुआ। प्रमुख ने शिक्षकों को समय पालन का निर्देश दिया, जबकि उप प्रमुख ने ड्रॉप आउट और नेवर एनरोल्ड बच्चों के नामांकन पर जोर दिया। अधिकारियों ने कक्षा 5 व 8 उत्तीर्ण छात्रों का नामांकन सुनिश्चित करने की बात की।

मुरहू में स्कूल रूआर 2026 कार्यक्रम आयोजित

मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय स्कूल रूआर 2026 कार्यक्रम बीडीओ रणजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुआ। प्रमुख एलिस ओडेया, उप प्रमुख अरुण साबू व बीईईओ धीरेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। प्रमुख ने शिक्षकों को समय पालन का निर्देश दिया, वहीं उप प्रमुख ने ड्रॉप आउट व नेवर एनरोल्ड बच्चों के नामांकन पर जोर दिया। बीडीओ ने कार्यक्रम की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। अधिकारियों ने कक्षा 5 व 8 उत्तीर्ण छात्रों का नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में शिक्षक व कर्मी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।