Ranchi News: संगिनी ग्रुप की ओर से सावन मिलन समारोह का आयोजन

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता। संगिनी ग्रुप की महिलाओं ने सोमवार को सावन मिलन समारोह का

Ranchi News: संगिनी ग्रुप की ओर से सावन मिलन समारोह का आयोजन

Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।संगिनी ग्रुप की महिलाओं ने सोमवार को सावन मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में सभी महिलाएं सावन की थीम पर हरे-हरे रंग की साड़ियां में पहुंची। इस दौरान महिलाओं के लिए कई प्रकार के सांस्कृतिक और विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। आशा किरण ने बताया की प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लकी कूपन और प्रश्नोत्तर के आधार पर निशा सुल्तानिया को सावन क्वीन चुना गया। वहीं, निशा सिन्हा सावन चैंपियन बनीं। इसके अलावा आरती सिंह को प्रथम सावन सखी और प्रियंका सिंह को द्वितीय सावन सखी का खिताब मिला। कार्यक्रम में सीमा साहू ,आंचल, निशा, सुनीता, मंजू, भारती सिंह और करुणा किरण, रेखा अर्पिता व अन्य उपस्थित थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: संगिनी ग्रुप की ओर से सावन मिलन समारोह का आयोजन