Ranchi News: सावन महोत्सव में गीतों पर झूमी महिलाएं
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: रांची के धुर्वा स्थित फ्लेव्स रिस्टोरेंट में सावन महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लिया। नृत्य और संगीत के साथ, महिलाओं ने सावन का आनंद लिया। इस आयोजन ने भाईचारा और सामाजिक जुड़ाव बढ़ाने का कार्य किया और माहौल को उत्सवमय बना दिया।

Ranchi News: रांची। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित फ्लेव्स रिस्टोरेंट में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सावन के पारंपरिक रंग देखने को मिले। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। महोत्सव में नाच-गाने का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने सामूहिक रूप से गीतों पर थिरकते हुए सावन की मस्ती का आनंद लिया। आयोजन में हिनू स्थित हाईकोर्ट कॉलोनी की कई महिलाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने इस आयोजन को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल मनोरंजन होता है, बल्कि आपसी भाईचारा और सामाजिक जुड़ाव भी बढ़ता है।
सावन महोत्सव के इस आयोजन ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया और उपस्थित सभी महिलाओं ने इसका भरपूर आनंद उठाया।


