मुरहू में सार्वजनिक सरहुल महोत्सव 12 को, तैयारी शुरू

Apr 06, 2026 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

मुरहू में 12 अप्रैल को प्रखंड स्तरीय सामूहिक सरहुल महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक मिलन होगा। यह महोत्सव सरना समाज की परंपराओं को सहेजने और समाज में एकता बढ़ाने का उद्देश्य रखता है।

मुरहू में सार्वजनिक सरहुल महोत्सव 12 को, तैयारी शुरू

मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू में प्रखंड स्तरीय सामूहिक सरहुल महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य गौतम मुंडू ने बताया कि इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही सामूहिक नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक मिलन का भी आयोजन होगा। इस महोत्सव में मुरहू सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से सरना समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। गौतम मुंडू ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य परंपराओं को सहेजना और समाज में एकता को बढ़ावा देना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।