सरहुल में गांवों को झांकी व खोड़हा टीम के साथ आने का निमंत्रण

Mar 09, 2026 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

नामकुम में सरहुल पूजा समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 21 मार्च को सरहुल महापर्व को भव्य और पारंपरिक तरीके से मनाने पर चर्चा हुई। सभी गांवों को पूजा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। अध्यक्ष प्रकाश लकड़ा ने इसे आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर बताया और एकता की आवश्यकता को बताया।

सरहुल में गांवों को झांकी व खोड़हा टीम के साथ आने का निमंत्रण

नामकुम, संवाददाता। सरहुल पूजा समिति पूर्वी क्षेत्र नामकुम की ओर से सरहुल महापर्व की तैयारी को लेकर रामपुर मैदान में ग्राम प्रधान सुनील लकड़ा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 21 मार्च को प्रकृति महापर्व सरहुल को भव्य और पारंपरिक तरीके से मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आयोजन समिति ने निर्णय लिया कि इस वर्ष प्रखंड के सभी गांवों को सरहुल पूजा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभी गांव अपने-अपने क्षेत्र से पारंपरिक झांकियां और खोड़हा टीम के साथ रामपुर स्थित सरहुल टांड पहुंचेंगे, जिससे पर्व का उत्साह और बढ़ेगा।

पूजा समिति के अध्यक्ष प्रकाश लकड़ा ने कहा कि सरहुल आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर है और इसे भाईचारे व एकता के साथ मनाना हमारी जिम्मेदारी है। बैठक में सचिव गंगा लकड़ा, कोषाध्यक्ष अनिल लकड़ा, प्रदीप लकड़ा, लेगो कच्छप, नन्हे कच्छप, मदन टोप्पो, लक्ष्मण लकड़ा, खुदिया कच्छप, रिषा कच्छप, विजय तिग्गा, राम टोप्पो, ललित कच्छप समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।