सरहुल पूजा को लेकर बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

सरहुल पूजा पुरी पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया जाएगा - संगीता देवी, प्रमुख प्रमुख संगीता तिर्की ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए संगीता देवी ने कहा कि स

सरहुल पूजा को लेकर बैठक

रातू,प्रतिनिधि। प्रकृति पर्व सरहुल को भव्य बनाने के लिए सोमवार को रातू में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख संगीता तिर्की ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए संगीता देवी ने कहा कि सरहुल पूरी पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया जाएगा, प्रत्येक गांव से शोभायात्रा निकलेगी। इसमें समाज के लोग भारी संख्या में पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों (मांदर, नगाड़ा) के साथ शामिल होंगे। आदित्य तिर्की ने कहा कि शोभायात्रा का रूट वही रहेगा जो पहले से तय है। शोभायात्रा बड़काटोली से काठीटांड़ होते हुए झखराटांड़ स्थित सरनास्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी। वही कृष्णा उरांव ने कहा कि शोभायात्रा नशामुक्त हो इसके लिए कार्यकर्ता नजर बनाए रखेगें।

बैठक में समाजसेवी कृष्णा उरांव, गंगू पाहन, विमल उरांव, रोशन तिग्गा, पारस उरांव, अमित तिग्गा, अनुज तिर्की, अरविंद टोप्पो, कमल खलखो, सलगी उरांव, महेश्वरी देवी सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।