बुंडू कॉलेज से निकाली गई एकता यात्रा

बुंडू कॉलेज से निकाली गई एकता यात्रा

संक्षेप:

बुंडू में सरदार @150 एकता पखवाड़ा के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और एकता यात्रा का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ विनीता कुमारी ने छात्रों को सरदार पटेल के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया और एकता यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें कॉलेज के शिक्षकों ने भी भाग लिया।

Nov 08, 2025 07:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

बुंडू, संवाददाता। सरदार @150 एकता पखवाड़ा के तहत पांच परगना किसान कॉलेज, बुंडू में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता सह एकता यात्रा आयोजित की गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ विनीता कुमारी ने छात्रों से सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने एकता यात्रा की अगुवाई भी की। प्राचार्या के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर से मुख्य मार्ग तक एकता यात्रा निकाली। एकता यात्रा में कॉलेज के व्याखाता डॉ रविकांत मेहता, डॉ छटूराम, डॉ तारकेश्वर कुमार, डॉ आराधना तिवारी, संगीता जायसवाल आदि ने स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।