Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSaraswati Visarjan Ceremony at Patel B Ed College A Celebration of Knowledge and Unity

पटेल बीएड कॉलेज में सरस्वती विसर्जन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
संक्षेप:
पटेल बीएड कॉलेज लोधमा में मां सरस्वती की पूजा के बाद विसर्जन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें छात्रों ने ज्ञान के लिए प्रार्थना की। भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य ने इस आयोजन को विद्यार्थियों में संस्कार और एकता की भावना विकसित करने का माध्यम बताया।
Jan 24, 2026 10:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
कर्रा, प्रतिनिधि। पटेल बीएड कॉलेज लोधमा में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा के उपरांत सरस्वती विसर्जन समारोह श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पुष्प, दीप व भोग अर्पित कर ज्ञान और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और एकता की भावना विकसित करते हैं। शुभ मुहूर्त में प्रतिमा का पारंपरिक वाद्य-यंत्रों के साथ तालाब में विसर्जन किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




