रिम्स में जगन्नाथपुरी मंदिर की थीम पर पंडाल, ज्ञान, भक्ति और सांस्कृतिक एक का संदेश

Jan 23, 2026 07:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के रिम्स परिसर में सरस्वती पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। सुबह की सफाई के बाद अनुष्ठान शुरू हुआ। एमबीबीएस-22 बैच के छात्रों ने भगवान जगन्नाथ पुरी मंदिर की थीम पर 16 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ आकर्षक पंडाल बनाया, जो ज्ञान, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का संदेश देती है।

रिम्स में जगन्नाथपुरी मंदिर की थीम पर पंडाल, ज्ञान, भक्ति और सांस्कृतिक एक का संदेश

रांची, सवांददाता। रिम्स परिसर में सरस्वती पूजा पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की गई। बसंत पंचमी पर रिम्स परिसर भक्तिमय के माहौल में डूबा रहा। अहले सुबह से भक्ति के गीत वातावरण में गूंज रहे थे। सुबह में सफाई के बाद अनुष्ठान शुरू हुआ। कई बच्चों की पढ़ाई शुरू कराई गई। रिम्स में एमबीबीएस-22 बैच के छात्र-छात्राओं द्वारा ओडिशा के प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ पुरी मंदिर की थीम पर आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है। पंडाल में स्थापित 16 फीट ऊंची प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह प्रतिमा द्वापर युग और कलियुग की अवधारणा पर आधारित है, जिसमें मां सरस्वती के एक ओर भगवान श्रीकृष्ण को दर्शाया गया है।

जबकि, दूसरी ओर भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान हैं। प्रतिमा के माध्यम से ज्ञान, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।