केंद्रीय मंत्री ने 1.44 करोड़ की तीन योजनाओं की रखी नींव

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने ओरमांझी में 1.44 करोड़ रुपये की तीन योजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि विकास का कार्य जनता के पैसे से होता है और संवेदकों को गुणवत्ता का ध्यान रखना चाहिए। योजनाओं में स्नानघर भवन, सामुदायिक भवन, डीप बोरिंग और शौचालय निर्माण शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री ने 1.44 करोड़ की तीन योजनाओं की रखी नींव

ओरमांझी, प्रतिनिधि। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को ओरमांझी में 1.44 करोड़ रुपये से होने वाली तीन योजनाओं की आधारशिला रखी।

शिलान्यास के अवसर पर

मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकास के काम जनता के पैसे से होते हैं। इस कारण संवेदक जो काम करेंगे, उसमें गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न करें। अगर जानकारी मिली तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। गांव के विकास में जनता का पैसा लगता है। उक्त बातें सेठ ने सोमवार को ओरमांझी में तीन विकास योजनाओं के शिलान्यास के अवसर पर उपस्थित लोगों और संवेदकों से कही।

योजनाओं की जानकारी

जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया, उनमें 18 लाख 65 हजार रुपये से ओरमांझी के शंकर चौक के समीप स्नानघर भवन के साथ डीप बोरिंग, उलातू के महाकालेश्वर धाम में 56.70 लाख रुपये से सामुदायिक भवन और उकरीद गांव में 58.95 लाख रुपये से सामुदायिक भवन, डीप बोरिंग और शौचालय निर्माण शामिल है। तीनों काम झारखंड सरकार के डीएमएफटी योजना मद से किए जाएंगे।

उपस्थित लोग

शिलान्यास के अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, रामकुमार पाहन, वरिष्ठ भाजपा नेता मानकी राजेंद्र साहू, अमरनाथ चौधरी, अलखनाथ महतो, विधायक प्रतिनिधि हरिमोहन महतो, सत्यनारायण तिवारी, उमाशंकर साहू, दुर्गाशंकर साहू, संतोष गुप्ता, दीपक बराइक, तीरथनाथ महतो, राजेश गुप्ता आदि मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कितनी योजनाओं की आधारशिला रखी?
संजय सेठ ने तीन योजनाओं की आधारशिला रखी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।