ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीटेकनोलॉजी अपनाकर इतिहास रचेंगी सहियायें : सिविल सर्जन

टेकनोलॉजी अपनाकर इतिहास रचेंगी सहियायें : सिविल सर्जन

कांके प्रखंड के चार स्वास्थ्य उपकेंद्रों की 51 सहियाओं में शुक्रवार को मोबाइल फोन का वितरण किया गया। इस अवसर पर रांची के सिविल सर्जन डॉ शिव शंकर हरिजन ने कहा कि इलाज के लिए मोबाइल की तकनीक का...

टेकनोलॉजी अपनाकर इतिहास रचेंगी सहियायें : सिविल सर्जन
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 08 Jul 2017 02:29 AM
ऐप पर पढ़ें

कांके प्रखंड के चार स्वास्थ्य उपकेंद्रों की 51 सहियाओं में शुक्रवार को मोबाइल फोन का वितरण किया गया। इस अवसर पर रांची के सिविल सर्जन डॉ शिव शंकर हरिजन ने कहा कि इलाज के लिए मोबाइल की तकनीक का इस्तेमाल शुरू कर सहियाएं इतिहास रचने जा रही हैं। यह सुविधा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें देने में मील का पत्थर साबित होगी। सिविल सर्जन ने कहा कि इस मोबाइल में एक सॉफ्टवेयर डाला गया है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से से सहियाएं गैर संचारित बीमारी जैसे डायबिटिज, हाइपर टेंशन इत्यादि की जांच कर उससे संबंधित डाटा उपलब्ध कराएंगी और जांच के बाद मरीजों को दवा उपलब्ध करवाएंगी। सहियाओं को ये मोबाइल एम सखी योजना के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा इंट्रा हेल्थ स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से दिया गया है। इस मौके पर राज्य एमसीडी पदाधिकारी एलआर पाठक, अकई मिंज ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में डीपीएम महेश कुमार, डीपीसी डॉ उद्यन शर्मा, डीएएम के अलावा प्रखंड स्तर के स्वास्थ्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें