
रातू बड़ा तालाब छठ घाटों की व्यवस्था का ट्रैफिक एसपी ने किया निरीक्षण
रातू में छठ पूजा के लिए गोताखोर और महिला पुलिस बल तैनात रहेंगे। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने घाट का निरीक्षण किया और सुरक्षा, स्वच्छता तथा यातायात व्यवस्था पर चर्चा की। स्थानीय समितियों के साथ बैठक में...
रातू, प्रतिनिधि। दैनिक हिन्दुस्तान में गुरुवार को प्रकाशित खबर “रातू में छठ घाट पर गोताखोर व महिला पुलिस बल रहेंगे तैनात” के बाद रांची ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह शुक्रवार दोपहर रातू बड़ा तालाब पहुंचे। उनके साथ रातू पुलिस प्रशासन की टीम भी मौजूद रही। उन्होंने छठ पूजा समिति रातू के सदस्यों के साथ घाट का निरीक्षण किया और तैयारियों की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद ट्रैफिक एसपी ने छोटानागपुर फन कैसल पार्क के निदेशक नितेश नाथ शाहदेव से मुलाकात की और छठ पर्व की सुरक्षा, स्वच्छता व यातायात व्यवस्था पर चर्चा की। इस दौरान स्थानीय समितियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें छठ घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक संचालन और महिलाओं की सुविधा से संबंधित बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
नितेश नाथ शाहदेव ने कहा कि छठव्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ स्थानीय वॉलंटियर और गोताखोर तैनात रहेंगे। पूरे तालाब परिसर में लाइटिंग और नाव की व्यवस्था भी की जाएगी। मौके पर रातू थाना प्रभारी राम नारायण सिंह, संजय साहु, स्नेहल शाहदेव, वैभव सिंह हन्नी, मैक्स कुमार, राहुल दयाल, अतुल ठाकुर समेत सफाईकर्मी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




