रन फॉर डीएवी में छात्रों ने दिए कई संदेश
रांची में डीएवी विद्यालयों द्वारा रन फॉर डीएवी का आयोजन किया गया। लगभग एक हजार विद्यार्थियों ने दो किलोमीटर की दौड़ लगाकर एकता और स्वास्थ्य का संदेश दिया। दौड़ के विजेताओं को मेडल प्रदान किया गया।...

रांची। रांची महानगर के डीएवी विद्यालयों द्वारा रन फॉर डीएवी का आयोजन डीएवी बरियातू की मेजबानी में रविवार को किया गया। करीब एक हजार विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट भवन क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी परिसर में दो किलोमीटर की दौड़ लगाकर एकता, बंधुत्व, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का संदेश दिया। दौड़ के बाद प्रत्येक विद्यालय से विजेताओं को मेडल प्रदान किया गया। डीएवी बारियातू की ओर से बालिका वर्ग में प्राची राज, शान्वी कुमारी व सुप्रिया कुमारी टोप्पो और बालक वर्ग में अमन कुमार सिंह, आयुष सिंह व आर्यन कुमार क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। डीएवी बरियातू के प्राचार्य व एआरओ जोन जे ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




