ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीआरयू : मेजर प्रोजेक्ट मिलते ही रेडियो खांची के निदेशक पद से हटे डॉ आनंद

आरयू : मेजर प्रोजेक्ट मिलते ही रेडियो खांची के निदेशक पद से हटे डॉ आनंद

रांची विश्वविवद्यालय में अब डायरेक्टर मास कम्युनिकेशन ही विवि के सामुदायिक रेडियो स्टेशन (रेडियो खांची 90.4 एफएम) के भी निदेशक...

आरयू : मेजर प्रोजेक्ट मिलते ही रेडियो खांची के निदेशक पद से हटे डॉ आनंद
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 29 Sep 2022 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविवद्यालय में अब डायरेक्टर मास कम्युनिकेशन ही विवि के सामुदायिक रेडियो स्टेशन (रेडियो खांची 90.4 एफएम) के भी निदेशक होंगे। अब तक जूलॉजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ आनंद कुमार ठाकुर रेडियो खांची के निदेशक पद पर नियुक्त थे।

खास बात यह है कि हाल ही में उन्हें बतौर रेडियो खांची निदेशक, विज्ञान प्रसार नई दिल्ली से 30.46 लाख का मेजर प्रोजेक्ट मिला था। इसमें 80 फीसदी फंड का भुगतान हो चुका है। चूंकि इस प्रोजेक्ट के प्रधान अन्वेषक के रूप में डॉ आनंद कुमार ठाकुर का नाम है, इसलिए यह दूसरे व्यक्ति को स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है। डॉ आनंद के हटने के बाद अब इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में तकनीकी बाधा उत्पन्न हो गई है। अब या तो डॉ आनंद को यह प्रोजेक्ट विज्ञान प्रसार नई दिल्ली को सूचित करते हुए वापस करना होगा या रांची विश्वविद्यालय प्रशासन को उन्हें प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए विशेष अनुमति देनी होगी। ऐसा नहीं होने पर यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट रांची यूनिवर्सिटी के हाथ से निकल जाएगा।

कई प्रोजेक्ट और फेलोशिप दिलाया

डॉ आनंद, रेडियो खांची के संस्थापक निदेशक रहे हैं। उनके निदेशक पद पर रहते हुए रांची विश्वविद्यालय को 16 कंस्लटेंसी प्रोजेक्ट और एक यूनेस्को फेलोशिप पूर्व में मिल चुका है। इधर, रांची विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मास कम्युनिकेशन के निदेशक के रूप में प्रो बीपी सिन्हा की नियुक्ति 11 महीने के अनुबंध पर की जा चुकी है। वह रेडियो खांची के निदेशक पद की भी जिम्मेदारी निभाएंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें