अनगड़ा के बच्चों राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में दूसरा स्थान मिला
आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा ने 14वीं ऑल इंडिया ओपेन कराटे चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त किया। राहुल कुमार महतो ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि प्रीतम कच्छप, सुचित कुमार महतो, हिमांशु महतो और पीयूष कुमार...

अनगड़ा, प्रतिनिधि। 14वीं ऑल इंडिया ओपेन कराटे ओडिशा में आरटीसी पब्लिक अनगड़ा ने अपना परचम लहराया है। इस राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। राहुल कुमार महतो को गोल्ड मेडल, प्रीतम कच्छप, सुचित कुमार महतो, हिमांशु महतो और पीयूष कुमार को सिल्वर मेडल दिया गया। वहीं दीपिका कुमारी, दिव्या कुमारी, नैन्सी मुंडा और किशोर कुमार को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में उत्कल कराटे स्कूल झारखंड शाखा के 100 कराटे छात्र-छात्राओं का प्रतिनिधित्व आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा के 30 कराटे सदस्य ने किया। प्रतियोगिता में आठ राज्य के 1600 कराटे छात्र-छात्राएं शामिल हुए। चैंपियनशिप का उद्घाटन कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष सिहान भरत शर्मा ने किया। सभी कराटे चैंपियन छात्र-छात्राओं को आरटीसी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य नरेन्द्रनाथ महतो, चेयरमैन रामटहल चौधरी, सचिव डॉ पारसनाथ महतो, निदेशक डॉ रुद्र नारायण महतो ने सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।