ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीआरपीआई ने झारखंड में तीन लोस व 10 विस सीटें मांगी  

आरपीआई ने झारखंड में तीन लोस व 10 विस सीटें मांगी  

रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया की झारखंड कमेटी ने भाजपा से झारखंड में लोकसभा की तीन व विधानसभा की दस सीटों की मांग की है। पार्टी की बैठक शनिवार को सीसीएल में प्रदेश अध्यक्ष के आर नायक की अध्यक्षता में...

आरपीआई ने झारखंड में तीन लोस व 10 विस सीटें मांगी  
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीSun, 02 Sep 2018 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया की झारखंड कमेटी ने भाजपा से झारखंड में लोकसभा की तीन व विधानसभा की दस सीटों की मांग की है। पार्टी की बैठक शनिवार को सीसीएल में प्रदेश अध्यक्ष के आर नायक की अध्यक्षता में हुई। इसमें राज्य की विशेष कमेटी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले के रांची आगमन, राज्य की ज्वलंत समस्याओं शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार,सड़क, बिजली और पानी पर झारखंड रिपोर्ट पेश की गई।
केंद्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से कार्यक्रम को शुरू करने की स्वीकृति दी है। बैठक में 25 फीसदी सवर्ण जातियों को आरक्षण देने का सरकार को दिये गये सुझाव का स्वागत किया गया। बैठक में 12 अक्तूबर को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले के झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में आगमन के दौरान रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा के विभिन्न जगहों पर स्वागत करने का फैसला लिया गया।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें