Ranchi News: रोटरी रांची के नए पदाधिकारियों ने संभाला पदभार, ललित बने नए अध्यक्ष
Ranchi News: रांची में रोटरी रांची का 73वां पदस्थापना समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अमित अग्रवाल और भावना तनेजा ने नई टीम के अध्यक्ष ललित त्रिपाठी और सचिव शालिनी सिंघानिया को पदभार ग्रहण कराया। नई टीम में कई अन्य सदस्य शामिल हैं, और समारोह में कई प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया।

Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रोटरी रांची का 73वां पदस्थापना समारोह करम टोली चौक स्थित एक सभागार में शुक्रवार को संपन्न हुआ। समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष अमित अग्रवाल और सचिव भावना तनेजा ने क्लब ट्रेनर व पूर्व गवर्नर जोगेश गंभीर के दिशानिर्देशन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित त्रिपाठी एवं सचिव शालिनी सिंघानिया को कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। सत्र 2026-27 के लिए घोषित नई टीम में अध्यक्ष ललित त्रिपाठी, सचिव शालिनी सिंघानिया, कोषाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष भावना तनेजा, निर्वाचित अध्यक्ष हितेश भगत और क्लब ट्रेनर जोगेश गंभीर शामिल हैं। इसके अलावा बिनोद सरावगी, हर्मिंदर सिंह, प्रकाश सरावगी, गौरव प्रशांत, रजत बहल को निदेशक तथा अमित अग्रवाल को सार्जेंट नियुक्त हुए है।मुख्य
अतिथि रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी भावेशानंद महाराज, सरला बिरला यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. जगन्नाथन चोकलिंगम, असिस्टेंट गवर्नर डॉ. विनय ढांढनिया और निवर्तमान अध्यक्ष अमित अग्रवाल, अजय मारू, बीके गदयान, केशर पाल, अनिल सिंह, राजीव मोदी, शाहिद पाल, रविन्द्र सिंह चड्ढा, सुमित अग्रवाल, अजय वाधवा, संजय कश्यप सहित कई लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


