पोलियो उन्मूलन के लिए रोटरी क्लब रांची ने निकाली जागरुकता रैली
रोटरी क्लब रांची की ओर से पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को रैली निकाली गई। यह रैली मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू होकर पूरे...
रांची। संवाददाता
रोटरी क्लब रांची की ओर से पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को रैली निकाली गई। यह रैली मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू होकर पूरे मोरहाबादी परिसर में निकाली गई। सुबह सात बजे रैली को डॉक्टर शशि भूषण खलखो ने हरी झंडी दिखाई। इस रैली में रोटरी क्लब रांची, रोटरी साउथ, मिड टाउन के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
हाथों में बैनर पोस्टर लिए रोटरी सदस्यों ने लोगों को पोलियो के बारे में जानकारी दी और इसके उन्मूलन के लिए भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर डॉ शशि भूषण खलखो ने कहा कि रोटरी का यह प्रयास काफी कारगर साबित होगा। पोलियो उन्मूलन के लिए जन सहभागिता जरूरी है। ऐसे प्रभावी कदम से समाज कल्याण की दिशा को बल मिलेगा। रैली का नेतृत्व कांता मोदी और अमित अग्रवाल ने किया। इसमें राजेश बीएस बेदी, हरमिंदर सिंह, योगेश गंभीर, रोटरी क्लब के अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, निर्मल तिग्गा, दीपक श्रीवास्तव, राबिया पाल, शाहिद सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।