अंडर 15 में रॉकमैन व अंडर 16 में जेके बना चैंपियन

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में सरला देवी बिड़ला अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रॉकमैन क्रिकेट एकेडमी जूनियर और बूटी क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। रॉकमैन ने खिताब जीता, जबकि बेस्ट बैटर आदित्य प्रसाद और बेस्ट बॉलर सौरव चौधरी बने। अंडर 16 इंटर स्कूल प्रतियोगिता में जेके इंटरनेशनल स्कूल विजेता रहा।

अंडर 15 में रॉकमैन व अंडर 16 में जेके बना चैंपियन

रांची, वरीय संवाददाता। सरला देवी बिड़ला अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट (सत्र 2025-26) का फाइनल शनिवार को गोलचक्कर मैदान धुर्वा में खेला गया। रॉकमैन क्रिकेट एकेडम जूनियर और बूटी क्रिकेट एकेडमी के बीच फाइनल हुआ, जिसमें रॉकमैन क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने खिताब हासिल किया। बेस्ट बैटर का पुरस्कार द अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी के आदित्य प्रसाद एवं बेस्ट बॉलर रॉकमैन एकेडमी जूनियर के सौरव चौधरी को दिया गया। फाइनल के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रॉकमैन के शिवम कुमार को दिया गया। इसके साथ ही अंडर 16 इंटर स्कूल प्रतियोगिता में जेके इंटरनेशनल स्कूल को विजेता घोषित किया गया। दूसरे सेमीफाइनल में विवेकानंद स्कूल और टेंडर हार्ट स्कूल के मैच में दोनों टीमों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्रोटेस्ट किया था।

दोनों टीमो के प्रोटेस्ट को सही पाया गया, जिसके लिए दोनों टीमों को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। बेस्ट बैटर का पुरस्कार संत थॉमस स्कूल के अभिषेक तमांग एवं बेस्ट बॉलर पुरस्कार बघवार एकेडमी के जियाउल हक को दिया गया।समापन समारोह में सरला बिड़ला यूनिवर्सिटी के डीन, जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन अजय कुमार, जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष विभूति भूषण प्रसाद व सचिव शैलेंद्र कुमार ने पुरस्कार वितरण किया। मौके पर रमेश कुमार, चंचल भट्टाचार्य, मज्जफर अली, सुनील पाल, शम्भु सिन्हा, नंदजी पांडेय, शाहिद मिर्जा मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।