हथियार के बल पर युवक से लूटपाट, केस
हथियार के बल पर उनके पॉकेट से तीस हजार रुपए लूटकर फरार हो गया। इस दौरान आरोपी ने मारपीट भी की।

रांची। प्रमुख संवाददाता रांची के गुदड़ी निवासी मो मुजम्मिल कुरैशी ने बड़कू कुरैशी पर हथियार के बल पर लूटपाट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मो मुजम्मिल कुरैशी ने बड़कू कुरैशी के विरुद्ध डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मो मुजम्मिल कुरैशी ने पुलिस को बताया कि 16 मई की रात अपने संबंधी को देखने के लिए डोरंडा गया था। इसी दौरान बड़कू कुरैशी उनके पास पहुंचा और बंदूक दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। हथियार के बल पर उनके पॉकेट से तीस हजार रुपए लूटकर फरार हो गया। इस दौरान आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की।
इलाज कराने के बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


