उचक्कों ने वृद्ध महिला के गले में पड़ी 3.50 लाख की सोने की चेन उड़ाई
रांची में अरगोड़ा रोड पर डिबड़ीह पुल के पास दो उचक्कों ने वृद्ध महिला पी उषा रानी से सोने की चेन छीन ली। यह घटना 30 सितंबर को हुई जब वह अपने पति के साथ स्कूटी पर थीं। मामले की शिकायत के बाद पुलिस...

रांची। अरगोड़ा रोड में डिबड़ीह पुल के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो उचक्कों ने वृद्ध महिला पी उषा रानी के गले में पड़ी सोने की चेन की छिनतई कर ली और भाग निकले। मामले में गोंदा थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर में ईश्वरी एन्क्लेव में रहने वाली पी उषा रानी की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि पिछले 30 सितंबर को दिन के तीन बजे घटना के समय वह पति रमेश बाबू के साथ स्कूटी से किसी स्थान से लौट रहीं थी। रास्ते में डिबडीह में राजधानी फर्नीचर के पास से जब दंपती गुजर रहे थे, इसी समय तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से आए उचक्कों में से एक ने झपट्टा मारकर गले में पड़ी 35 ग्राम वजन की सोने की चेन उड़ा ली।
मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास के प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए उचक्कों की पहचान के प्रयास में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




