हिनू में वृद्ध महिला का सोने की चेन, अंगूठी व कान की बाली ले उड़े

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के हिनू में शुक्रवार को एक वृद्ध महिला से दो उचक्कों ने सोने की चेन, दो अंगूठी और कान की बाली समेत तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति छीन ली। महिला जब श्री हनुमान मंदिर पूजा के लिए जा रही थीं, तब मोटरसाइकिल पर सवार आरोपियों ने उन्हें बेसुध कर चोरी की और भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

हिनू में वृद्ध महिला का सोने की चेन, अंगूठी व कान की बाली ले उड़े

रांची, प्रमुख संवाददाता। हिनू में एक निजी अस्पताल के पास शुक्रवार को दिन के दस बजे दो उचक्के वृद्ध महिला से सोने की चेन, दो अंगूठी और कान की बाली समेत तीन लाख रुपये मूल्य से अधिक की संपत्ति छीन लिये। घटना उस समय हुई, जब महिला आशा साहू अन्य दिन की तरह शुक्ला कॉलोनी में अपने आवास से हिनू चौक पर श्री हनुमान मंदिर पूजा-अर्चना के लिए निकली थीं। जानकारी के अनुसार, रास्ते में एक निजी अस्पताल के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने आशा देवी को रोका। दोनों चेहरे को ढंके हुए थे। उनमें से एक ने पहले आशा देवी को बातों में उलझाए रखा।

इसी बीच दूसरे ने उनके चेहरे के पास पाउडर छिड़क दिया, जिससे महिला बेसुध की तरह हो गईं। इसी बीच मौका देखते उचक्कों ने उनके हाथ की ऊंगलियों में पड़ी सोने की दो अंगूठी, गले में पड़ी चेन और दोनों कान की बाली ले लिये। इसके बाद दोनों बाइक से भाग निकले। जब महिला को होश आया तो देखा कि गले की चेन व ऊंगलियों से अंगूठी व कान की दोनों बाली गायब हैं। भुक्तभोगी महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास में मौजूद लोग वहां पहुंचे और बाद में मामले की जानकारी डोरंडा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की आसपास के इलाके में खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इस संबंध में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि छिनतई करने के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।