Ranchi News: कांके में घर का ताला तोड़ नकद समेत लाखों के जेवर चोरी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: कांके थाना क्षेत्र के अरखण्डे गांव में 75 वर्षीय देवन्ती देवी के घर से चोरों ने 1.70 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित जरूरी दस्तावेज चुरा लिए। वे परिवार के साथ जमशेदपुर में थे जब यह घटना हुई। पुलिस को मामले की जांच के लिए आवेदन दिया गया है।

Ranchi News: कांके में घर का ताला तोड़ नकद समेत लाखों के जेवर चोरी

Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। कांके थाना क्षेत्र के अरखण्डे गांव में घर का ताला तोड़कर चोरों ने 1.70 लाख रुपये नकद समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। मामले को लेकर 75 वर्षीय देवन्ती देवी, पति राजेन्द्र प्रजापति ने कांके थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को परिवार के साथ जमशेदपुर के हाता में रिश्तेदार के गृह प्रवेश कार्यक्रम में गई थीं। दो सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे घर लौटने पर कमरे का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। बक्से में रखे 1.70 लाख रुपये, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और गैस कनेक्शन से जुड़े कागजात गायब थे।

लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी चोरी होने की बात कही गई है।देवन्ती देवी ने अपने देवर सुनील प्रजापति पर चोरी में संलिप्त होने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि उनके भगीना राजेश प्रजापति ने सुनील को घर की कुंडी तोड़ने का प्रयास करते देखा था। आसपास के लोगों के मना करने पर वह वहां से भाग गया। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: कांके में घर का ताला तोड़ नकद समेत लाखों के जेवर चोरी