दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल और पैसे ले गए चोर

Mar 15, 2026 09:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के तुपुदाना बालसिरिंग रोड स्थित स्वास्तिक मोबाइल दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर आधा दर्जन से ज्यादा मोबाइल और 40,000 रुपए नगद चुरा लिए। संचालक राजू कुमार रवानी ने 12 मार्च की रात दुकान बंद की थी और 13 मार्च की सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो वेंटिलेटर टूटा हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल और पैसे ले गए चोर

रांची, प्रमुख संवाददाता। तुपुदाना बालसिरिंग रोड स्थित स्वास्तिक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत आधा दर्जन से ज्यादा मोबाइल की चोरी कर ली गई है। चोरों ने वेंटिलेटर तोड़कर चोरी की। इस संबंध में संचालक राजू कुमार रवानी ने तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। राजू कुमार रवानी ने पुलिस को बताया कि वह 12 मार्च की रात दुकान बंदकर घर चले गए थे। 13 मार्च की सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि वेंटिलेटर टूटा हुआ है। दुकान का सामान बिखरा पड़ा है। दुकान में रखे आठ मोबाइल के अलावा 40 हजार रुपए नगदी गायब थे।

इसके बाद वह तुपुदाना ओपी पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।