Ranchi News: खाद-बीज दुकान से नगद सहित हजारों के सामान की चोरी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: बेड़ो थाना क्षेत्र के असरो मोड़ के समीप एक कृषि केंद्र खाद-बीज दुकान में चोरों ने चोरी की। दुकान संचालक असित कुमार केसरी ने पुलिस को 12 हजार रुपये नगद के अलावा कई किस्म के बीज और अन्य सामान चोरी होने की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Ranchi News: खाद-बीज दुकान से नगद सहित हजारों के सामान की चोरी

Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के असरो मोड़ के समीप रांची-गुमला फोरलेन मार्ग के किनारे स्थित एक कृषि केंद्र खाद-बीज दुकान में रविवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार दुकान संचालक असित कुमार केसरी रविवार रात लगभग सात बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे।

घटना का विवरण

सोमवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। चोरों ने दुकान के पीछे लगे ग्रिल का ताला और अंदर के तीन दरवाजों के ताले तोड़ दिए थे। सामान बिखरा पड़ा था और कई सामान गायब थे। कैश काउंटर से नगद भी गायब मिला। वहीं असित कुमार बेड़ो थाना में लिखित आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने ने 12 हजार रुपये नगद के अलावा 30 किलो धान बीज, टमाटर बीज 12 पैकेट, मिर्च बीज 10 पैकेट, खीरा बीज 10 पैकेट, गार्डन पाइप 2 पीस, सिंचाई पाइप 4 पीस, रस्सी 4 बंडल और तार 10 किलो चुरा ले गए। कुल नुकसान हजारों में बताया जा रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कफिल अहमद एसआई शौकत अली और अनिल टोप्पो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान का निरीक्षण किया और आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सामान्य प्रश्न

चोरी हुई दुकान का संचालक कौन है?
दुकान संचालक असित कुमार केसरी हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।