Ranchi News: अनगड़ा में घर का ताला तोड़कर 60 हजार नकद समेत सामान चोरी
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: अनगड़ा थाना क्षेत्र के बेड़वारी गांव में अज्ञात चोरों ने राजकिशोर पांडेय के घर में चोरी की। पांडेय 14 सितंबर को अपनी नानी के दशकर्म में गए थे। अगले दिन घर लौटने पर उन्हें 60,000 रुपये नकद, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट वॉच और अन्य कीमती सामान गायब मिले। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा थाना क्षेत्र के बेड़वारी गांव में अज्ञात चोरों ने राजकिशोर पांडेय के घर का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये नकद समेत कीमती सामान चोरी कर लिए। इस संबंध में गृहस्वामी राजकिशोर पांडेय ने अनगड़ा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, 14 सितंबर को राजकिशोर पांडेय अपनी नानी के दशकर्म में शामिल होने रांची के पिस्का मोड़ गए थे। अगले दिन घर लौटने पर दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखने पर 60 हजार रुपये नकद, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट वॉच, चांदी के ब्रेसलेट समेत कई कीमती सामान गायब मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

