रानी बगीचा की सड़कों का होगा कायाकल्प : संजय सेठ

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रातू, प्रतिनिधि। बारिश के पानी से सड़क पर जलजमाव की समस्या से जूझ रहे रानी बगीचा के लोगों से शुक्रवार को सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुलाक

रानी बगीचा की सड़कों का होगा कायाकल्प : संजय सेठ

रातू, प्रतिनिधि। बारिश के पानी से सड़क पर जलजमाव की समस्या से जूझ रहे रानी बगीचा के लोगों से शुक्रवार को सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुलाकात की। रानी बगीचा रोड नंबर-एक में ग्रामीणों के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा और बारिश से पहले निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी समस्या की जानकारी पहले नहीं थी, अन्यथा सड़क का निर्माण पहले ही हो गया होता। मौके पर जमीनी हकीकत देखने के बाद उन्होंने माना कि स्थानीय लोग लंबे समय से गंभीर परेशानी झेल रहे हैं।

ज्ञात हो कि रानी बगीचा रोड नंबर-एक में करीब 40 परिवार रहते हैं, जो बारिश के दौरान जलजमाव से बुरी तरह प्रभावित होते हैं। स्थिति यह है कि गर्मी के मौसम में भी सड़क पर पानी जमा रहता है, जिससे लोगों को किनारे से चलना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालक कई बार फिसलकर गिर चुके हैं, जिसके कारण लोग इस सड़क से गुजरने से बचते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी दिक्कत होती है। वहीं सड़क किनारे रहने वाले लोगों को घर से निकलते ही गंदे पानी का सामना करना पड़ता है। बैठक में महिलाओं और युवाओं ने भी अपनी समस्याएं रखीं। मौके पर उमेश प्रसाद, मनीषा रानी, सतीश जायसवाल, विश्वनाथ शर्मा, मुखिया सुषमा तिर्की, मिथिलेश दुबे, मनोज गुप्ता, केबी सहाय, विशेश्वर महतो, राजेश शर्मा, चेतन गोप, सुबोध प्रसाद, सुमित कुमार, सुबोध साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।पैदल चलकर लिया जायजास्थानीय समस्याओं को समझने के लिए सांसद संजय सेठ करीब 500 मीटर सड़क पर पैदल चले। उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि जलजमाव वाले हिस्सों को दो दिनों के भीतर भरकर समतल किया जाए।हिन्दुस्तान की सराहनासंजय सेठ ने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए ‘हिन्दुस्तान’ की सराहना की। उन्होंने कहा कि अखबार लगातार रांची की समस्याओं को सामने ला रहा है, जिससे समाधान की दिशा में प्रयास तेज हो रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।