Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRoad Safety Meeting in Ranchi Focus on Compliance and Accident Prevention
जिलों के ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर हादसे रोकने का सार्थक प्रयास करें : डीआईजी

जिलों के ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर हादसे रोकने का सार्थक प्रयास करें : डीआईजी

संक्षेप:

रांची में सड़क सुरक्षा कोषांग की बैठक हुई, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं, हिट एंड रन मामलों और ब्लैक स्पॉट की समीक्षा की गई। सभी जिलों के एसपी को दुर्घटनाएं रोकने के उपायों पर चर्चा करने और जरूरी उपकरणों का प्रयोग बढ़ाने का निर्देश दिया गया। सड़क सुरक्षा के लिए कड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Nov 27, 2025 07:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सड़क सुरक्षा के निर्देशों के अनुपालन को लेकर गुरुवार को सड़क सुरक्षा कोषांग के नोडल पदाधिकारी डीआईजी धनंजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रक्षेत्रीय आईजी/क्षेत्रीय डीआईजी एवं सभी जिलों के एसपी के साथ सड़क सुरक्षा के संबंध में और पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन के सबंध में व्यापक रूप से चर्चा की। बैठक के क्रम में सड़क दुर्घटना, दुर्घटना उपरांत मृत्यु व जख्मी तथा हिट एंड रन के संबंध में माहवार विवेचना की गयी। सभी जिलों के एसपी को ब्लैक स्पॉट पर विगत एक वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं की सभी बिंदुओं पर समीक्षा करने, जिन जिलों में ब्लैक स्पॉट के कारण ज्यादा दुर्घटनाएं हो रही हैं, विशेषकर उन जिलों में दुर्घटना रोकने हेतु सार्थक प्रयास करने का निर्देश दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनएचएआई, सड़क एवं परिवहन मंत्रालय तथा एनएच डिविजन के पदाधिकारियों को ब्लैक स्पॉट व लांग व शार्ट टर्म योजनाओं पर काम करने पर चर्चा हुई। जनवरी से अक्तूबर 2025 के बीच हिट एंड रन से संबंधित मामले में लंबित मुआवजा भुगतान के संबंध में वांछित कार्यवाही हेतु निर्देश डीआईजी धनंजय सिंह ने दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क हादसे रोकने के लिए ब्रेथ एनलाइजर, स्पीड गन और अन्य उपकरणों के अधिक से अधिक प्रयोग सुनिश्चत करें। बगैर सीट बेल्ट, शराब का सेवन कर वाहन चलाने, ओवर स्पीडिंग, लेन जंपिंग जैसी अनियमितता तथा अपराध को रोकने के लिए विधिवत अभियोजन की प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।