चान्हो में सड़क हादसे में दो युवक घायल
चान्हो में रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर करकट चौरा के निकट एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। कार्तिक उरांव और अनुज खलखो अपनी बुलेट से लौटते समय डिवाइडर से टकरा गए। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और...

चान्हो, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर करकट चौरा के निकट हुए सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। घटना बुधवार की शाम लगभग छह बजे की है। बताया जाता है कि मांडर थाना क्षेत्र के कंजिया निवासी 21 वर्षीय कार्तिक उरांव और 25 वर्षीय अनुज खलखो अपनी बुलेट से वापस बीजूपाड़ा से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उक्त स्थान के निकट असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोंटे आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही चान्हो पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।